शाहजहांनाबाद इलाके में अज्ञात बाइक सवार मनचले ने सरेराह जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ कर दी। वारदात के बाद पीड़िता ने पीछा कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। घटना के करीब 7 घंटे बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। मूलत: तमिलनाडु निवासी 28 वर्षीय जूनियर डॉक्टर गांधी मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रही हैं।
शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति भी डॉक्टर हैं। वे शाहजहांनाबाद में किराए से रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 8 बजे बाबेअली मैदान के पास पीड़िता कॉलेज जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उनके सामने से हेलमेट पहने बाइक सवार एक युवक निकला। आरोपी मुंह पर रूमाल भी बांधे था। कुछ देर बार वह दोबारा से लौटा और पीड़िता से छेड़छाड़ करते हुए भाग निकला। पीड़िता ने कुछ दूर तक दौड़ लगाकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे नहीं पकड़ पाई।